फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं बसों का नहीं ‘मुसीबतों का अड्डा’

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर के घुमारवीं शहर में बना बस अड्डा निजी वाहनों की आम पार्किंग बनकर रह गया है। बस स्टैंड में बसें कम और छोटे वाहन ज्यादा खडे़ किए जा रहे हैं। इसके कारण यहां आने वाले यात्रियों को हर रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घुमारवीं बस अड्डे में गंदगी भी बस अड्डे के नजदीकी दुकानदारोें के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बस अड्डे में पानी की निकासी के लिए बनी नालियों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

हर रोज यहां तीन से साढे़ चार सौ तक बसों का आना लगा रहता है, लेकिन हर रोज यहां लगने वाले जाम से आम जनता परेशान है। बसों के ठहराव के लिए छोटे पड़ चुके इस बस अड्डे में निजी वाहनों के खड़ा रहने से भी जाम की स्थिति अक्सर देखने को मिलती है। बस अड्डे के एक ओर काफी समय से लगे बजरी के ढेर भी जहां बसों के ठहराव में बाधा बन रहे हैं। इसे उठाने की कोई जहमत नहीं उठा रहा। बस अड्डे में पडे़ गड्ढे जहां मुसाफिरों का हिचकोलों के साथ स्वागत करते हैं, वहीं बरसात के दिनों में बारिश की वजह से यात्रियों की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। उधर, अड्डा इंचार्ज ज्ञान चंद ने कहा कि अड्डे में एक नाली बंद हो चुकी है, जिसका अब पानी बंद करवा दिया गया है। बस अड्डे के एक तरफ पडे़ बजरी के ढेर के बारे में उन्हाेंने कहा कि बस अड्डे में तारकोल डालने के लिए लोनिवि ने बजरी फेंकी है। निजी वाहनों को रोकने के बारे में कई बार कहा गया है, किंतु कार्रवाई नहीं हो रही। पुलिस उप अधीक्षक को भी इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है। इधर, पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि बस अड्डे को जाने वाली सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें