फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल में 95 खिलाड़ियों ने दिखया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कबड्डी में 48 लड़कियों और कुश्ती में 47 लड़कों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से वीरवार को लुहणू खेल परिसर में कबड्डी और कुश्ती खेल के आवासीय अकेडमी के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में दोनों खेलों में 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बीसीसीआई सदस्य और क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि कबड्डी में 14 लड़कियों का चयन किया जाएगा। वहीं कुश्ती में छह लड़कों का चयन किया जाएगा। कबड्डी के ट्रायल में 48 लड़कियों और कुश्ती में 47 लड़कों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले से 95 खिलाड़ियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया। खिलाड़ियों ने दोनों खेल में खूब पसीना बहाया। कबड्डी में साई कोच प्रमोद कुमार और सुभाष कुमार ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। कुश्ती में कोच विवेक ठाकुर, पवन और नवजोत ने खिलाड़ियों के खेल को परखा। इसके बाद ऊना और हमीरपुर और ऊना में भी इसी प्रकार के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत विभिन्न खेलों के लिए आवासीय अकादमी भी खोली जा रही है। कबड्डी की अकादमी बिलासपुर के बौठ कसोल और कुश्ती की अकादमी चांदपुर में खोली गई है। इन दोनों अकादमी में कोच, फिजियो भी रखे गए हैं। इनकी डाइट को भी साई की तर्ज पर रखा गया है। इस अवसर पर ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रशांत, सचिन, बंदला पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा, करप्रीत सिंह, कर्ण चंदेल, बलबीर ठाकुर, सुभाष ठाकुर, महिमा ठाकुर और मनीषा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें