जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाती महिला।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। आरएच बिलासपुर से 1 और एम्स के मैरिड पीजी के दो कर्मचारियों समेत कोरोना के 92 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिले में कोरोना के एक्टिव मामले 721 हो गए हैं। मंगलवार को 87 लोगों ने कोरोना को मात दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट से 1405 सैंपल लिए गए। इनमें से 59 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आरटीपीसीआर से 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरएच बिलासपुर से 214 सैंपल लिए गए।
इनमें से 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मार्कंड में 256 सैंपलों में से 16, श्री नयनादेवी जी में 204 सैंपलों में से 8, घुमारवीं में 427 सैंपलों में से 22, झंडूता में 451 सैंपलों में से 22 और निजी अस्पताल से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है।