बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक संस्थान में 13वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को पुरुष वर्ग में कबड्डी और वॉलीबाल के रोचक मुकाबले खेले गए। इसमें जिला भर की 11 टीमों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिलासपुर आईटीआई और न्यू डोगरा आईटीआई चांदपुर के बीच खेला गया।
बिलासपुर आईटीआई ने 48-32 अंक से जीत हासिल की। कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबलों में बिलासपुर आईटीआई ने शिव हरि चड्ढा आईटीआई हारकुकार को 38-30 और न्यू डोगरा आईटीआई ने बरठीं आईटीआई को 26-21 अंक से हराया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में बरठीं आईटीआई ने मां संतोषी आईटीआई को 2-1 अंक से मात दी। जबकि, बिलासपुर आईटीआई ने घुमारवीं आईटीआई को 2-0 से पराजित किया। इसके अलावा वॉलीबाल के अन्य मुकाबलों में बरठीं आईटीआई ने संतोषी आईटीआई घुमारवीं, सांख्यान आईटीआई घुमारवीं ने हिम्स आईटीआई घुमारवीं, बिलासपुर आईटीआई ने स्वारघाट आईटीआई, बरठीं आईटीआई ने न्यू डोगरा आईटीआई और बिलासपुर आईटीआई ने शिव हरि चड्ढा आईटीआई को हराया।