फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशकालीन जलवाहकों को मिले चार हजार मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालीन जलवाहक कम सेवादार की बैठक हुई। बैठक जिला वरिष्ठ उपप्रधान चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदर ब्लॉक के अंशकालीन जलवाहक कम सेवादारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में जलवाहकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत सभी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अंशकालीन जलवाहकों को 5 साल बाद दैनिक वेतन भोगी बनाया जाए। जिन दैनिक वेतन भोगियों ने 3 साल का समय पूरा कर लिया है उनको नियमित किया जाए।
अंशकालीन जलवाहक का मानदेय 1900 से बढ़ाकर 4000 किया जाए। सरकार से आग्रह किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जो अंशकालीन जलवाहक 2001 के बाद लगाए गए हैं उन्हें 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त प्रदान की जाए। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो वे संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रधान चमन लाल, महासचिव पवन शर्मा, सदर ब्लॉक के प्रधान संजीव कुमार, महासचिव केहर सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें