दौड़ लगाते प्रतियोगिता में शामिल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर। बिलासपुर पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। विजेता बच्चों को स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल प्रधानाचार्या मधू शर्मा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में ग्यारहवीं कक्षा के अभिनंदन व ईशिता, दसवीं की गौरव व अवांशी, नौवीं के अनिरुद्ध व सृष्टि शर्मा, आठवीं के अनुराग व पलक, सातवीं के स्वास्तिक व सलोनी ने पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर की दौड़ में छठीं कक्षा के अभियंद्र व प्रांजल, जबकि पांचवीं कक्षा के आदित्य व सुहानी ने पहला स्थान झटका।
शॉटपुट प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा के दिव्यागय व ईशिता, दसवीं के सार्थक व आरुषि, नौवीं के शक्ति व सृष्टि, आठवीं के अनुराग व पलक, सातवीं के स्वास्तिक व एेंजल, छठीं के मन्न व जारा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि लंबी कूद में ग्यारहवीं के प्रणव व प्रेरणा, दसवीं के शाकिर व रिया शर्मा, नौवीं के सुशील व सृष्टि, आठवीं के कार्तिक व पलक, सातवीं के अक्षय व ऐंजल, छठीं के शिवांश व पूजा, पांचवीं के मृदुल व अंकिता ने छात्र व छात्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विजेता बच्चों को स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।