फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स को लेकर कभी नहीं की राजनीति: नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि उन्होंने एम्स पर कभी राजनीति नहीं की। लेकिन, कांग्रेस के कुछ नेता इस पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए सरकार ने जमीन देने के लिए लंबा समय लगा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही शेष बची जमीन एम्स के नाम पर ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही रणधीर शर्मा को मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इससे श्रीनयनादेवी के अलावा पूरे जिले का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में सरकार बनेगी। नड्डा श्रीनयनादेवी विस क्षेत्र के नोआ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहाल है। गुड़िया कांड में दोषी लोगों को बचाया जा रहा है। होशियार सिंह मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। हालत यह है कि गुड़िया मामले की जांच करने वाली पूरी टीम जेल में है और सीएम वीरभद्र सिंह बेल पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एम्स प्रधानमंत्री का बिलासपुर के लिए एक बड़ा तोहफा है। लेकिन, कांग्रेस अब इस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने काहा कि कांग्रेस के नेता बताएं वन विभाग की जमीन एम्स के नाम क्यों ट्रांसफर नहीं की गई? उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही शेष बची जमीन भी एम्स के नाम ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें