फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयनादेवी मंदिर में 8000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूरे दिन जयकारों से गुंजायमान रहा मंदिर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार के दिन करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जहां पर मंदिर में पूजा अर्चना की, वहीं प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली से भारी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शनों के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की कतार सेक्टर तीन स्थित फ्लाई ओवर को पार कर गई। मंदिर में होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को कतार में ही मंदिर में मां के दर्शन के लिए भेजा, जबकि मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा। वहीं, मंदिर के निकासी और मुख्यद्वार के पास पंजाब की समाजसेवी संस्था बस्सी पठाना और रोपड़ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें