फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी का आनंद लेने के लिए उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
snow shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला की बहादरपुर धार पर सीजन की हुई चौथी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। बच्चों सहित स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का आनंद लिया। एक-दूसरे के ऊपर बर्फ के गोले बनाकर फेंके। जिला की एक मात्र जगह है जहां पर हर सीजन में बर्फबारी होती है।
वहीं दूसरी और ग्लोबल ज्यूरिस्ट संस्था का कहना है कि पर्यटन विभाग की लापरवाही से पर्यटन की दृष्टि से सरकार व जिला प्रशासन से विशेष पैकेज न मिल पाने की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैलानियों को आकर्षित कर पाने में नाकाम रहा है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जिला भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत रैली में बहादरपुर को पैकेज दिलाने की घोषणाएं की थीं जो आज तक मात्र कोरी घोषणा बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन

अगर इस जगह को विकसित किया जाता है तो अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के सैलानियों के पहुंचने से स्थानीय लोगों को रोजगार खुलेंगे।
ग्लोबल ज्यूरिस्ट संस्था ने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि बहादरपुर की ऊंचाई व सुंदरता के मद्देनजर नम्होल में टूरिस्ट सेंटर की स्थापना की जाए ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाले वाहनों को बहादरपुर जाने व सुंदरता को निहारने का मौका मिल सके।
विज्ञापन

संस्था के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने कहा कि नम्होल घायल, टेपरा, गतेड़, तयामन व बहादरपुर के लोगों को साथ लेकर पर्यटन की दृष्टि से विशेष पैकेज व दर्जे के लिए जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर उनके द्वारा किए गए वायदे को पुरा करने के लिए प्रतिनिधिमंडल शिमला जाकर मिलेगा ताकि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विशेष दर्जा मिल सके।
----------------
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें