अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)। अल्फा पब्लिक सीसे स्कूल बरठीं में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पाठशाला में विशाल हवन व भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम बिलासपुर श्रवण मांटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मुख्यातिथि श्रवण मांटा ने हवण कुंड में आहुति डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मांटा ने बच्चों व अध्यापकों को बसंत पंचमी की बधाई दी और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से बच्चों में आपसी सहयोग व धार्मिक आस्था का सृजन होता है। उन्होंने पाठशाला द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि एक बेहतरीन शिक्षा संस्थान उसके द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से आंका जाता है और जिसके लिए इस पाठशाला की जिला बिलासपुर में अपनी छवि है। इस अवसर पर पाठशाला के सभी बच्चों व अध्यापकों ने सरस्वती माता की पूजा अर्चना की तथा हवन में आहुतियां डालीं।
पाठशाला के प्रधानाचार्य टीडी शर्मा, अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों ने हवन में पूर्ण आहुति डालकर पाठशाला व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर प्रदेशाध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण समिति सूबेदार प्रकाश चंद, रचना, लता, चंद्रलेखा, अशोक कुमार, कमलेश कुमारी, शालिनी कौंडल, अनिल, सुरजीत पटियाल, सोनिका, तमन्ना व अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।