फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु औषधालय में नहीं ट्रामा सेंटर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने पशुओं के इलाज के लिए पशु औषधालय में एक विशेष ट्रामा सेंटर स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की है जिसमें पशुओं को बेहतर उपचार और रखा जाएगा। यह सब सुविधाएं सिर्फ कागजों में ही लिखी गई है, धरातल में इसकी सुविधा मिलना न के बराबर है।
बीते मंगलवार सुबह के समय पंजगाई के कुनणू में मिले सांभर को पशु औषधालय में इलाज के लिए जगह नहीं मिल पाई है जिसके चलते सांभर को पूरी रात भारी ठंड में वन विभाग के आरओ कार्यालय के परिसर में रखा गया। यहां पर सांभर पूरी रात ठंड से कांपता रहा और उसको ठंड से बचाने के लिए एक मात्र छोटा कंबल उस पर डाल दिया। यदि पशु औषधालय में ट्रामा सेंटर सुविधा होती तो सांभर को वहां रखा जा सकता था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कुछ समय पहले बैठक कर पशुओं के लिए टैग सिस्टम सहित ट्रामा सेंटर स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की थी लेकिन धरातल की रिपोर्ट कुछ और ही जाहिर कर रही है।
इनसेट...
सांभर को भेजा जाएगा गोपालपुर चिड़ियाघर
वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि सांभर को उपचार देकर कांगड़ा जिला के गोपालपुर चिड़ियाघर में भेजा जा रहा है, लेकिन सांभर की हालत बहुत नाजुक बनी हुई थी और वह ठंड से पूरी तरह कांप रहा था।
विज्ञापन

इनसेट...
अभी तक ट्रामा सेंटर स्थापित नहीं हुआ
अभी तक ट्रामा सेंटर स्थापित नहीं हुआ है, जिस कारण सांभर को पशु औषधालय में नहीं रखा गया। सांभर को उपचार देने के बाद वन विभाग के अधिकारी उसे वापस ले गए थे।
विनोद कुंदी, अतिरिक्त निदेशक, पशु औषधालय बिलासपुर
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें