फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलासपुर के छात्र को नहीं मिला पीएम से बात करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। रावमापा भराड़ी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से जमा एक के विज्ञान संकाय के छात्र देवांश ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए वहीं सुबह से ही भराड़ी स्कूल में छात्र-छात्राओं में अपने साथी को प्रधानमंत्री से बात करने को लेकर उत्साह था लेकिन स्कूल के छात्रों को निराशा लगी क्योंकि समय के अभाव के कारण प्रधानमंत्री हिमाचल के छात्रों से बातचीत नहीं कर पाए।
उल्लेखनीय है कि पूरे हिमाचल से 6 छात्रों का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ था जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी का एक छात्र देवांश भी शामिल था लेकिन चयनित छात्र देवांश प्रधानमंत्री से किसी भी प्रकार का कोई भी प्रश्न नहीं पूछ पाया।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन की तरफ से सीधा प्रसारण दिखाने के लिए एक बड़ी एलईडी का प्रबंध किया गया था तथा सभी छात्र-छात्राओं को यह कार्यक्रम दिखाया गया है। स्कूल छात्र-छात्राओं को तभी मायूसी हाथ लगी जब स्कूल का छात्र प्रधानमंत्री से किसी भी तरह का संवाद नहीं कर सका है।
विज्ञापन

इनसेट...
छात्र का इस मुकाम तक पहुंचना गौरव की बात
स्कूल के छात्र और छात्राएं सुबह से ही बहुत उत्साहित थे कि हमारे स्कूल का छात्र प्रधानमंत्री से रूबरू होगा। बच्चों के द्वारा सीधा प्रसारण देखा गया। हालांकि स्कूल का छात्र प्रधानमंत्री से संवाद नहीं कर पाया, लेकिन यह भी गौरव की बात है कि स्कूल का कोई छात्र इस मुकाम तक पहुंचा।
-कुलदीप डोगरा, स्कूल प्रधानाचार्य
---------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें