फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना के आए 71 नए मामले, 20 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 71 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इन बढ़ते मामलों से जिला में चिंता और बढ़ गई है। वहीं उक्त 71 संक्रमितों के साथ बिलासपुर में कोविड के सक्रिय मामले 445 हो गए हैं। जिनमें से 438 होम आइसोलेट किए गए हैं और अन्य सात को कोविड अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को को रैपिड एंटिजन टैस्टिंग से 729 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। वहीं आरटीपीसीआर के 165 सैंपलों में से 58 की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं वीरवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल बिलासपुर में 81 सैंपल लिए गए जिनमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं मार्कंडेय में 121 में से 18, श्री नयना देवी जी में 25, घुमारवीं में 250 सैंपल में से 3, झंडूता में 409 सैंपल में से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं निजी अस्पताल से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया गया है।
सीएमओ ने कहा कि जिला में अभी तक 4 लाख 15 हजार 185 लोगों में से 3 लाख 87 हजार 36 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिला में कोरोना टैस्ट की प्रेसेंटेज 93.4 फीसदी है। वहीं अभी तक 15206 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है जबकि 14670 कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें