जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाता वरिष्ठ नागरिक।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कोविड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश ने कहा कि जिले में शनिवार को 1384 लोगों के कोविड-19 के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 56 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। जिला में 630 वरिष्ठ नागरिकों ने बूस्टर डोज भी लगवाई।
जिले में 1070 किशोर-किशोरियों को दूसरी डोज लगाई गई। कहा कि कोविड मृतकों के 98 आश्रितों को मुआवजा राशि प्रदान कर दी गई है। शेष बचे व्यक्तियों के आश्रितों की औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी मुआवजा राशि दे दी जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार चौधरी, डॉक्टर गौरव, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम के अतिरिक्त सभी उपमंडलाधिकारी, बीडीओ, बीएमओ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।