फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घवांडल में 60 पशुपालकों को रैबीज से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
घवांडल में आयोजित रेबीज दिवस कार्यक्रम में पशुपालकों को जानकारी देते चिकित्सक। स्रोत: पशुपालन व
विज्ञापन
विश्व रैबीज दिवस पर जागरूकता शिविर, पशुओं के नियमित टीकाकरण और काटने पर तुरंत उपचार लेने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पशु चिकित्सालय घवांडल में विश्व रैबीज दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 60 पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में पशुपालकों को रैबीज के लक्षण, संक्रमण के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी चांदपुर डॉ. प्रमोद महाजन ने रैबीज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सुशील शर्मा और डॉ. अरुण नेगी ने पालतू और लावारिस कुत्तों के नियमित टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पशु के काटने की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों ने सहयोग किया। पशुपालकों से पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाने और रैबीज से बचाव के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। इस मौके पर नगर परिषद नयना देवी जी के अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद तथा ग्राम पंचायत घवांडल के प्रधान और उपप्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें