फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के लिए 529.13 बीघा अधिग्रहित : उपायुक्त

विज्ञापन
बचत भवन बिलासपुर में भानुपल्ली-बिलासपुर बेरी रेलवे लाइन की प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक करते ? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन की प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक बचत भवन में उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में हुई। राय ने कहा रेलवे लाइन के लिए 529.13 बीघा जमीन समझौता वार्ता द्वारा अर्जन की गई है। 20 से 34 किलोमीटर तक की सभी औपचारिकताएं पूरी कर भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 6753.42 करोड़ से निर्मित की जाने वाली भानुपल्ली-बिलासपुर बेरी रेलवे लाइन का 20 किलोमीटर तक का काम प्रगति पर है। इसमें 7 सुरंगों का काम पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि दबट क्षेत्र में पानी की पाइपों का बदलाव भी पूर्ण कर लिया गया है। 20 से 52 किलोमीटर तक धारा 11 के तहत भूमि अधिग्रहण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। 52 से 63 किलोमीटर क्षेत्र तक एसआईए की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके तहत एसआईए टीम द्वारा गांव-गांव में जाकर अध्ययन शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि इससे संबंधित सभी औपचारिकताएं और भूमि अधिग्रहण के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं। ताकि इस कार्य को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रभावितों की समस्याओं और परेशानियों पर पूरी तरह से गौर किया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर इसकी प्रगति समीक्षा के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम सदर सुभाष गौतम, रेलवे बोर्ड के संयुक्त महाप्रबंधक अनमोल नाग पाल, राजस्व अधिकारी देवी राम, तहसीलदार सदर हरि सिंह यादव, जिला वनमंडलाधिकारी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश वैद्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजेन्द्र सिंह जुबलानी, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार मिन्हास, खंड विकास अधिकारी सदर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें