फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 500 विद्यार्थियों ने दी शिवा प्रतिभा खोज परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले पांच स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा अकादमी और शिवा शिक्षा समिति ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रविवार को शिवा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


परीक्षा चार केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं के बाद होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करनी चाहिए के बारे में अवगत कराना था। परीक्षा का परिणाम 26 फरवरी को विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को टेबलेट, दूसरे को स्मार्ट वाच, तीसरे को एयर पॉड, चौथे को पेन ड्राइव और पांचवें को वाटर बोतल देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा से पहले बच्चों और अभिभावकों के लिए एक सूचना कक्ष बनाया गया, जिसमें उन्हें परीक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। शिवा संस्थान के प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस तरह की निशुल्क परीक्षाओं का आयोजन निरंतर करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। ताकि बिलासपुर की कोई भी प्रतिभा छिपी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें