फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनीता बनीं बेरोजगार कला अध्यापक संघ की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
- संघ की वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बेरोजगार कला अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह ने की। बैठक में माध्यमिक स्कूलों में 100 बच्चों की शर्त को हटाने और 980 के रिजल्ट को जल्द से जल्द निकालने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का दोबारा चुनाव किया गया। चुनाव में सभी ने सहमति जताई और सर्वसहमति से सदस्यों को चुना गया। बैठक में अनीता कुमारी को जिला अध्यक्ष, संजय को जिला संगठन मंत्री, गुरु वचन को उपाध्यक्ष, अंजू ठाकुर को सचिव, राजीव ठाकुर को उप सचिव, अमर ठाकुर को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार को प्रेस सचिव, यशोदा, पूजा गौतम को मुख्य सलाहकार, मधुबाला, अर्जुन सिंह को सलाहकार, प्रदीप कुमार, श्रेष्ठा, नीलम कुमारी, किरण कुमारी को सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, कोषाध्यक्ष शक्ति प्रसाद, सचिव विजय, मुख्य सलाहकार सीमा शर्मा, जिला बिलासपुर से अंजना कुमारी, प्रदीप शर्मा, संजय कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें