संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। विधायक जीतराम कटवाल ने संपर्क अभियान पदयात्रा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को ग्राम पंचायत मलराओं और पपलोआ पंचायतों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने गांव नेरी, गाह, गडयाना, बैहल और सलवाड़ पंचायत के गांव बाग, क्करैह में ग्रामीणों से संपर्क कर जन समस्याओं को सुना।
विधायक ने गांव गडयाना में 50 हजार लीटर क्षमता के पेयजल भंडारण टैंक बनाने की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने इस बाबत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के प्रयास किए जा रहे है। मलरोओं, पपलोआ और सलवाड़ पंचायतों में विकास कार्यों पर चार सालों में लाखों की धनराशि खर्च की गई है।
इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता प्रवेश शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान मलराओं ओंकार चंदेल, ग्राम पंचायत सलवाड़ के प्रधान कांशी राम, ग्राम पंचायत पपलोआ के उपप्रधान प्रेम सिंह, एसडीओ जल शक्ति जगदीश शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य वीना चंदेल, वार्ड सदस्य रत्नी देवी, किशन सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।