फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के 484 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

Tue, 08 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
सेना भर्ती के दौरान दस्तावेज की जांच करवाते युवा - फोटो : army
विज्ञापन
मंगलवार को बिलासपुर लुहणू में मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के लिए भर्ती का आयोजन किया गया। इसमें मंडी जिला के बलद्वाड़ा, भाड़ोतरा, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, कोटली, लडभड़ोल, मंडी, पधर और सरकाघाट तहसील के उम्मीदवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए सेना भर्ती निदेशक मंडी कर्नल अमरजीत वासुदेव ने बताया कि सामान्य ड्यूटी वर्ग में कुल 4450 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। इसमें से 3770 ने लुहणू मैदान में रिपोर्ट किया।

उन्होंने बताया कि लंबाई और शारीरिक मापदंड पूरा न करने पर 304 उम्मीदवारों को बाहर किया गया। जबकि 3446 ने भर्ती दौड़ में भाग लिया। इसमें से 484 उम्मीदवार पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि पास हुए उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच जारी है और पूर्ण होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


उपनिदेशक सामान्य ड्यूटी भर्ती ब्रिगेडियर तुशार मिश्रा पूरे दिन भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों का लगातार जोश बढ़ाते रहे। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर 2016 को सामान्य ड्यूटी वर्ग में ही जिला मंडी के बल्ह, बालीचौकी, चच्चयोट, संधोल, करसोग, नीहरी, सुंदरनगर, थुनाग तहसील और उप तहसील सहित जिला कुल्लू व लाहौल स्पिति के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसका समय भी सुबह 6 बजे रखा गया है । 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें