फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छठे गुप्त नवरात्र पर श्री नयना देवी जी में 45 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाएं रहीं चाक-चौबंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को छठे गुप्त नवरात्र पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के पवित्र दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे। दर्शन के लिए कतारबद्ध व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस और होमगार्ड के जवान पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। रविवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर न्यास अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारा भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें