फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कारगिल विजय दिवस पर 45 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
एम्स में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
सतलुज वैली यूथ क्लब ने किया शिविर का आयोजन, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

शहीदों को नमन कर दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सतलुज वैली यूथ क्लब पेहड़वीं की ओर से एम्स बिलासपुर के रक्त बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 45 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के बलिदान को नमन करने के बाद रक्तदान शिविर शुरू किया गया। सतलुज वैली यूथ क्लब के प्रधान अभिषेक भारद्वाज, महासचिव पंकज भारद्वाज ने बताया कि क्लब की ओर से समय-समय पर रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। शिविर के दौरान युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशे के खिलाफ शपथ भी ली। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था की ओर से रेडक्रॉस दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व जल दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। क्लब ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एम्स बिलासपुर के रक्त बैंक के चिकित्सकों, तकनीकी कर्मचारियों, रक्तदाताओं और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। क्लब ने भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें