फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में बारिश से गिरे दो रिहायशी मकान

विज्ञापन
rain
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने कहर बरपाया है। एक सप्ताह के भीतर जिला में सात कच्चे रिहायशी मकान गिर चुके हैं, जबकि दस गोशालाएं भी गिर चुकी हैं। गनीमत यह है कि हादसों में किसी की भी जान नहीं गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को सहायता राशि भी दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार झंडूता तहसील के तहत आने वाले टिहरी गांव में होशियार सिंह पुत्र लखूराम का दो मंजिला कच्चा स्लेटपोश मकान गिर गया है। हालांकि जब मकान गिरा तो परिवार के सदस्य सो रहे थे लेकिन दीवार बाहर की तरफ गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

इसके अलावा टिहरी गांव में ही आशा देवी पत्नी विजेंद्र सिंह का दो मंजिला मकान जिसमें टीन डाली हुई थी वह भी भारी बारिश होने से गिर गया है। जब यह मकान गिरा तो उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर ही थे लेकिन वह हादसे में बच गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से भी अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
गौरतलब है कि बिलासपुर में हो रही लगातार बारिश से पिछले एक सप्ताह के भीतर सात कच्चे रिहायशी मकान व कई गोशालाएं गिर चुकी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान झंडूूता, बरठीं व घुमारवीं क्षेत्र में हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों की हर संभव सहायता की जा रही है। लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को रहना मुश्किल हो गया है। लोग डर के साए में मकानों के अंदर रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

एसडीएम झंडूता नवीन शर्मा का कहना है कि सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। हल्का पटवारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह नुकसान की रिपोर्ट बना कर प्रशासन को दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें