फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के सात नए मामले किए दर्ज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शुक्रवार को सात डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से चार मामले बिलासपुर शहर से, एक मामला मार्कंडेय से और झंडूता से दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 62 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 3 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है।
वार्ड-2 में एक व्यक्ति के घर में डेंगू का लारवा मिलने पर चालान काटकर जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में जाकर 149 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया जिनमें 68 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें