फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा बीएड कॉलेज में 41 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 28 Jun 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिवा बीएड कॉलेज में आयोजित शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता और उपस्थित एसडीएम गौरव चौधरी, प्रबंध
विज्ञापन
एसडीएम ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन और शिवा बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में हुआ शिविर का आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। अमर उजाला फाउंडेशन और शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी और शिवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

एसडीएम गौरव चौधरी नेकहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति भी जागरूक किया। पुरुषोत्तम शर्मा ने भी रक्तदान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। शिविर में छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 41 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल की ब्लड डोनेशन यूनिट से डॉ. स्वाति मेहता, श्याम लाल बंसल, मनोज ठाकुर आदि ने ब्लड एकत्रित करने की प्रक्रिया को पूरा किया। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने शिविर की सफलता के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और रिफ्रेशमेंट भी दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें