फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैग फ्री डे पर धार टटोह स्कूल में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
धार टटोह स्कूल में सफाई करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
बच्चों के लिए कराई गईं विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टटोह में शनिवार को बैग फ्री डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डीडी सिमर की अध्यक्षता में सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न गतिविधियां, जिसके तहत विद्यालय सौंदर्यीकरण किया गया। प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों ने स्वीप रैली निकाली। स्वीप प्रभारी पूर्णिमा ने बच्चों को मत का अधिकार, प्रयोग और प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में सफाई की, जिसमें स्कूल में अवांछनीय झाड़ियों को उखाड़ा गया। साथ ही क्यारियों को संवारा गया। इसके बाद खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य डीडी सिमर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इसलिए स्कूल में बच्चों के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बच्चों से इन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सफाई अभियान के बाद बच्चों को रिफ्रेशमेंट दिया गया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुंदर राम, एसएमसी प्रधान बाबू राम ठाकुर, राकेश कुमार, दीपिका कुमारी, पूर्णिमा, ज्योति कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें