फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लंपी रोग से 4205 मवेशी हुए ग्रसित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर।
विज्ञापन

जिले में लगातार गायों में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में 4,000 से अधिक गाय प्रभावित हैं और कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन अब बीमारी की रोकथाम के लिए सतर्क हो गया है। इसे लेकर बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपमंडलीय दंड अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में बीमारी की रोकथाम और सरकारी निर्देशों के बारे में बताया गया। पशु स्वास्थ्य प्रजनन विभाग बिलासपुर के उपनिदेशक डॉ. विपन कुमार ने बताया कि बिलासपुर में लंपी रोग का पहला मामला 27 जुलाई को आया था। इसके बाद कार्रवाई कर बीमार पशुओं का उपचार किया गया। छह अगस्त से पशुओं में लंपी रोग के बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। आज तक 22,300 पशुओं को रोग निरोधक टिके लगाए जा चुके हैं। 4,205 पशु जिला बिलासपुर में ग्रसित हुए हैं जिनमें से 2,665 पशु रोगमुक्त हो चुके हैं। 204 पशुओं की मौत हो चुकी है और 1336 पशु उपचाराधीन हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी पंचायत के चुने हुए सदस्यों के साथ बैठक करें और लंपी रोग के बारे में जागरूक करें। बेसहारा पशुओं के उपचार के लिए पशुपालन विभाग का सहयोग करें। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारियों से आग्रह किया कि जहां पर गंदे पानी का ठहराव हैं, उन समस्त स्थानों पर निकासी करें। उपनिदेशक ने सभी लोगों सेे आग्रह किया कि लोगों को ज्यादा भ्रमित और चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जैसे ही मौसम में परिवर्तन होगा तो सितंबर के अंत में या अक्तूबर के शुरू में इसका प्रकोप कम हो सकता है। उन्होंने जनता से यह भी आग्रह किया कि अपने घरों के आस पास गंदा पानी जमा न होने दें। दूध को अच्छी तरह उबालने से विषाणु खत्म हो जाता है, इसलिए दूध को उबाल कर पी सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न देते हुए विभागीय निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें