फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 37 बच्चे अति कुपोषित श्रेणी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 110 अल्प पोषित बच्चों की भी विभाग ने की है पहचान
विज्ञापन

-जिले को कुपोषण फ्री बनाने के लिए प्रशासन कर रहा प्रयास : उपायुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसायटी और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी खंडों में 37 अति कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है। इसमें घुमारवीं ब्लॉक से तीन, झंडूता से 12, सदर, श्री नयना देवी ब्लॉक के 22 बच्चे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, तीनों ब्लॉकों में 110 अल्प पोषित बच्चों की पहचान की गई है। इनमें सदर और नयना देवी ब्लॉक से 47, घुमारवीं में 15, झंडूता ब्लॉक में 48 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के कुपोषित बच्चों के लिए इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। घुमारवीं और श्री नयना देवी ब्लॉक में पहले ही शिविर का आयोजन किया जा चुका है, जबकि झंडूता ब्लॉक में शिविर का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। अस्पताल में आयोजित शिविर में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने शिरकत करते हुए 50 बच्चों के परिवारों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से पोषण किट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान की। शिविर में सदर खंड के कुल 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उनके जरूरी टेस्ट भी करवाए गए। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य जांच, परामर्श, निशुल्क दवाइयां, पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी प्रदान कर कुपोषण की समस्या को दूर करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी बच्चा कुपोषण से ग्रसित न हो, इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में बिलासपुर कुपोषण रहित जिलों की श्रेणी में आएगा। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) हरीश मिश्रा, जिला के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें