फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 32 अंशकालीन जलवाहकों को किया जाए नियमित

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित अंशकालीन जलवाहक कर्मचारियों की बैठक में उपस्थित सदस्य। संवाद
विज्ञापन
- मुख्यालय में हुई अंशकालीन जलवाहक कर्मचारियों की बैठक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत अंशकालीन जलवाहक कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगियों की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मुख्यालय स्थित परिधि गृह में हुआ।
विज्ञापन


बैठक में जलवाहक कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंशकालीन जलवाहक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्वासा पवन शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बिलासपुर मे अंशकालीन जलवाहकों को 11 साल के लंबे कार्यकाल के बाद नियमित करने की पॉलिसी है। बिलासपुर में वर्तमान में 32 ऐसे अंशकालीन जलवाहक कर्मचारी हैं, जो 11 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने शिक्षा उपनिदेशक से मांग की है कि बिलासपुर के इन 32 जलवाहक कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए। उन्होंने मंत्री राजेश धर्माणी से भी मांग की कि जल्द इस गरीब वर्ग के कर्मचारियों को नियमित करने के लिए उपनिदेशक को आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें