फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक ने ग्राम पंचायत तलवाड़ा तथा पटेर में सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने ग्राम पंचायत तलवाड़ा तथा ग्राम पंचायत पटेर में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निवारण के लिए मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहाकि प्रदेश में वर्तमान सरकार को बने हुए अभी 6 माह हुए हैं और इन 6 महीनों में सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों ने गति पकड़ी है। कोल बांध पेयजल योजना जो कि पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ी थी, इन 6 महीनों में इस योजना पर कार्य शुरू करके कई गांवों को योजना से पेयजल उपलब्ध करवाया गया है।
सुभाष ठाकुर ने कहाकि सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई भी कमी आड़े नहीं दी जाएगी। सभी पंचायतों का विकास बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोगों को हर संभव सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की दयनीय स्थिति में सुधार करके रिक्त चल रहे चिकित्सकों की भर्ती करके अब क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या 23 हो गई है। मुख्यमंत्री के गत दिनों बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर बस स्टैंड के नवीनीकरण की मांग की गई थी जिसे उन्होंने मौके पर स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन

विधायक ने दड़ोली सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए अपनी निधि से एक लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। तलवाड़ा से कोटला गांव को जोड़ने के लिए फुटब्रिज बनाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रवक्ता हंस राज ठाकुर, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उर्मिला कौशल तलवाड़ा पंचायत प्रधान, बिमला देवी कुठेड़ा पंचायत उपप्रधान, राकेश बीडीसी सदस्य, गिरधारी लाल, निशु, निर्मला, होशियार सिंह, विनोद ठाकुर, रोहित ठाकुर उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें