ऋण का भुगतान न करने वालों को जारी होंगे नोटिस
अवढानीघाट सहकारी समिति की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। दी ज्योति कृषि सेवा सहकारी समिति अवढानीघाट की बैठक समिति के प्रधान पवन कुमार जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों को आ रही दिक्कतों और अन्य विषयों पर चरचा की गई। सचिव कर्म देव कौशल ने कहा कि मासिक बैठक के आय-व्यय पर चर्चा की गई।
बैठक में सभा के नए कारोबार करने के बारे में और सभा के सदस्यों को आ रही दिक्कतों के बारे में भी समिति के सदस्यों ने चर्चा की। सभा से जिन सदस्यों ने ऋण लिया है और जो समय अनुसार भुगतान नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया।
सभा ने दी अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के सदस्य रणजीत सिंह ठाकुर की अचानक मौत पर बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि भी दी गई। इनकी मौत पर सभा ने गहरा दुख प्रकट किया। इस अवसर पर समिति के प्रधान पवन कुमार जम्वाल, सचिव कर्म देव कौशल, उपप्रधान जगदीश कौशल, कोषाध्यक्ष बृजलाल शर्मा, सदस्यों में गनी मोहम्मद, मंशा राम शर्मा, लेखराम शर्मा उपस्थित रहे।
---------
...खेमराज शर्मा।