फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैंपस इंटरव्यू में 30 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई रामपुर में 51 युवाओं ने साक्षात्कार दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आईटीआई रामपुर के पास आउट प्रशिक्षुओं के लिए बहुप्रतिष्ठित कंपनी ने रोजगार दिया। इन युवाओं को हर माह 13 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आईटीआई में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में संस्थान के 51 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 30 छात्र-छात्राओं का चयन कंपनी के लिए हुआ।
विज्ञापन

आईटीआई रामपुर में औरा टैक्सटाइल्स की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें बद्दी स्थित कंपनी के अधिकारियों ने साक्षात्कार लिए। इस दौरान फीटर, इलेक्टि्रशन, इलेक्ट्रॉनिक, कोपा, एसओटी, एसटी व्यवसाय में आईटीआई पास आउट 10वीं और 12वीं पास छात्र छात्राओं के साक्षात्कार लिए। इस साक्षात्कार में 11 छात्र और 19 छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें मासिक वेतन 13064 रुपये दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी जय पाल, सुभद्रा कुमारी संस्थान के अन्य अधिकारी व अनुदेशक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मोण्ल याकूब की अध्यक्षता में इस कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें