फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक साडूं मैदान से 30 बोरी कूड़ा किया एकत्रित

विज्ञापन
ऐतिहासिक साडूं मैदान से कड़ा उठाते युवा। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। लाडली फाउंडेशन और हेल्पिंग हैंड एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिन स्वच्छता के नाम अभियान के तहत बिलासपुर के सांडू मैदान से कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन

अभियान की अगुवाई एचएएस ओशीन शर्मा ने की। सांडू मैदान में रंगनाथ मंदिरों के आस-पास कूड़ा इकट्ठा कर 30 बोरियों में भरा गया। इस कूड़े को नगर परिषद को सौंपा जाएगा। इस मौके पर एचएएस ओशीन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें पॉलिथीन के प्रयोग को रोकना होगा। पर्यावरण पर मनुष्य ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे, प्राकृतिक वनस्पतियां आदि पूरी तरह निर्भर हैं। स्वच्छ पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं।
इस मौके पर लाडली फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष शालू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, जिला महासचिव किरण शर्मा, जिला सचिव रजनी बाला, सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष आशु ठाकुर, बृजलाल चौहान, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा, विवेक समेत बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें