फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 30 डस्टबिन और दो टंकियां कीं भेंट

विज्ञापन
कसोल में महिलाओं को डस्टबिन बांटते बीडीसी सदस्य अशोक कुमार। स्रोत: महिला मंडल
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बीडीसी सदस्य अशोक कुमार ने शक्ति महिला मंडल, प्राथमिक हेल्थ सेंटर कसोल को 30 स्टील डस्टबिन और एक हजार लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां भेंट कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य अशोक कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का संबंध लोगों के जीवन स्तर से होता है। डस्टबिन मिलने से खुले में कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा। पानी की टंकियों से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ गांव ही आत्मनिर्भर समाज की नींव रखते हैं। उन्होंने शक्ति महिला मंडल के सभी सदस्यों का अपने पूरे कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में ग्रामीण, महिला मंडल की सदस्य तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें