फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में तीन दिनों में 28,579 बच्चों को पिलाई खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में पल्स पोलियो अभियान सफल
विज्ञापन

टीमों ने घरों में 1,648 बच्चों, और रास्ते में 232 बच्चों को पिलाई दवा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 21 से 23 दिसंबर 2025 तक चलाया गया तीन दिवसीय विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच वर्ष से कम आयु के 28,579 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान 1,698 ओपीवी वायल का उपयोग किया गया।
अभियान के पहले दो दिनों में बूथ आधारित तथा घर-घर जाकर टीकाकरण किया गया। इन दो दिनों में 25,124 बच्चों को पोलियो बूथों पर टीका लगाया गया। स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर अभियान के तहत 84,869 घरों का दौरा किया, जिसमें 1,648 बच्चों को घर के अंदर और 232 बच्चों को घर के बाहर पोलियो खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 198 एक्स हाउस चिन्हित किए गए, जिनमें से 131 को पी हाउस में परिवर्तित किया गया, जबकि अंत तक 74 एक्स हाउस शेष रहे। पर्यवेक्षकों ने 1,866 घरों की जांच की, जिसमें 37 अपवैकसित बच्चे चिन्हित किए गए।
झंडूता खंड में सर्वाधिक 8,087 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई और 500 वायल का उपयोग हुआ। घुमारवीं खंड में 7,568 बच्चों को टीकाकरण किया गया, जहां 416 वायल खर्च की गईं। मारकंड खंड में 6,554 बच्चों को कवर कर 403 वायल उपयोग में लाई गईं। श्री नयना देवी जी खंड में 4,580 बच्चों को टीका लगाया गया और 274 वायल प्रयोग हुईं। बिलासपुर शहरी क्षेत्र में 1,047 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई, जहां 58 वायल का उपयोग किया गया।
अभियान के तीसरे दिन 23 दिसंबर को विशेष फॉलो-अप किया गया, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रह जाए। इस दिन 41,119 घरों का दौरा किया गया और 743 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं, जिसमें 47 ओपीवी वायल का उपयोग हुआ। ट्रांजिट प्वाइंट, मेला और बाजार स्थलों पर भी बच्चों को कवर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर शशि दत्त शर्मा ने अभियान को सफल बताते हुए कहा कि जिले में हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों और स्वयंसेवकों के सहयोग की सराहना की। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि भविष्य में भी पोलियो अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत की स्थिति बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें