फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में मल्टी स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए 3 करोड़ मंजूर

Tue, 16 Sep 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में यहां बनेगा मल्टी स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलेक्स। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


पहली दो मंजिल पर पार्किंग, ऊपर की दो मंजिल पर बनेंगी आधुनिक दुकानें
सीर खड्ड पर बने पुराने-नए पुल के बीच दाईं ओर खाली भूमि पर बनेगा कॉम्पलेक्स
नप ने हिमुडा के साथ परियोजना की ड्राइंग, अन्य औपचारिकताओं पर किया काम शुरू

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत सरकार ने लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है, जिसके तहत सीर खड्ड पर बने पुराने और नए पुल के बीच दाईं ओर खाली पड़ी भूमि पर मल्टी स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। नगर परिषद ने हिमुडा के साथ मिलकर परियोजना की ड्राइंग और अन्य औपचारिकताओं पर काम शुरू कर दिया है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
योजना के अनुसार चार मंजिला इमारत बनाई जाएगी। नीचे की दो मंजिलें पूरी तरह से पार्किंग के लिए आरक्षित रहेंगी, जहां बड़ी संख्या में वाहनों की सुरक्षित पार्किंग संभव होगी। ऊपरी दो मंजिलों पर आधुनिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय व्यापारियों को नया व्यावसायिक मंच मिलेगा और ग्राहकों को एक ही स्थान पर खरीदारी की सुविधा प्राप्त होगी। परियोजना का एक बड़ा आकर्षण यह होगा कि बस स्टैंड से निकलने वाले एग्जिट रोड का प्वाइंट भी इसी परिसर में मिलेगा। इससे क्षेत्र में आवाजाही बढ़ेगी और यातायात में भी सुधार होगा। कॉम्प्लेक्स के पास पुल के दूसरी तरफ टैक्सी स्टैंड की भी व्यवस्था होगी। इससे पार्किंग और खरीदारी के साथ ही यात्रियों को टैक्सी की सुविधा भी मिलेगी। नगर परिषद का कहना है कि इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आसपास के छोटे-बड़े व्यापारी, दुकानदार व सेवा प्रदाता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

इनसेट
नए व्यावसायिक हब के रूप में उभरेगा क्षेत्र
परियोजना के पूरा होने के बाद घुमारवीं की यातायात व्यवस्था और पार्किंग सुविधा में बड़ा सुधार होगा। साथ ही यह क्षेत्र एक नए व्यावसायिक हब के रूप में उभरेगा, जो न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी आकर्षित करेगा। कुल मिलाकर, यह मल्टी स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलेक्स घुमारवीं शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

कोट
घुमारवीं की बढ़ती आबादी और यातायात को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। मल्टी स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनने से जहां लोगों को पार्किंग और खरीदारी की बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं रोजगार और व्यापार को भी नई दिशा मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि इस योजना का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर हो।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें