फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को श्री नयना देवी जी में 28 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेकने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को 28 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। हालांकि रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने भी मां नयना के दर्शनों और पूजा अर्चना के लिए पहुंचना था। अचानक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया और उनके आगमन को लेकर मंदिर और जिला प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन

पंजाब के सीएम के दौरे को लेकर रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं को ऊपर गुफा के समीप गाड़ियां लाने से रोका गया जिसके चलते श्रद्धालु भी काफी परेशान हुए। सीएम के आगमन को लेकर श्री नयना देवी जी में पुलिस बल और होमगार्ड तैनात किए थे और सुरक्षा कड़ी की गई थी लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया। रविवार की छुट्टी के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिर में भारी आवाजाही रही।
दोपहर की आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ फ्लाईओवर को पार कर गई थी। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। ठंडी तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ने कहा कि पंजाब सीएम का श्री नयना देवी जी दर्शन का कार्यक्रम था जो किन्हीं कारणों से रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें