बिलासपुर। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी में 27 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाजपा मंडल झंडूता के 2200 कार्यकर्ता जाएंगे। यह जानकारी झंडूता विधानसभा क्षेत्र विधायक जीत राम कटवाल ने भाजपा मंडल झंडूता आयोजित बैठक में दी।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चंदेल ने की। इस बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर प्रमुख उपस्थित रहे। विधायक ने बताया कि मोदी की मंडी जनसभा में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 38 बसों तथा 100 छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी बूथों से लोगों को ले जाने की व्यवस्था की गई है। बसों के अलावा कई स्थानों के लिए छोटी गाड़ियों का प्रबंध किया गया है।
इस अवसर पर संसदीय क्षेत्र प्रभारी संजीव ठाकुर, जिला प्रभारी नवीन शर्मा, महामंत्री दिनेश चंदेल सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।