बिलासपुर। जिले में अब कोरोना की तीसरी लहर का असर दिखना शुरू हो गया है। जिले में वीरवार को 3 बच्चों समेत कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 172 पहुंच गया है। इसके अलावा वीरवार को 3 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में वीरवार को रैपिड एंटिजन टेस्टिंग से 1589 सैंपल लिए गए, जिनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, शिमला भेजे गए सैंपलों में से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें बरोग से 24 वर्षीय, कंडयाणा से 75, 13, 21, 13, 44, 76, 52 वर्षीय, झंडूता से 28, 38 वर्षीय, टिक्कर से 26 वर्षीय, औहर से 48 वर्षीय, बड़ोआ से 31 वर्षीय, कोट से 32, 33, 26 वर्षीय, सुन्हाणी से 40 वर्षीय, दकड़ी से 22 वर्षीय, बकैण से 30, 59 वर्षीय, कुल्जाण बड़साई से 17, 42 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।