अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल शिक्षा समिति की प्रांत कार्यकारिणी, जिला टोली, विषय प्रमुखों तथा संकुल प्रमुखों की सत्र 2019-20 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए प्रांत योजना बैठक 13 से 15 फरवरी तक सरस्वती विद्या मंदिर निहाल सेक्टर बिलासपुर में संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राजेंद्र कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री हेमचंद ने कहा कि भारतवर्ष में 32 प्रतिशत लोग गरीब हैं। गरीबी के कारण 5 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनके पास पहनने के लिए वस्त्र, भोजन, रहने के लिए घर नहीं है। इसलिए सभी का यह दायित्व उस समाज को समरस और सुसंपन्न बनाने के लिए कृतसंकल्प है।
उन्होंने कहा कि विद्या भारती उसके लिए कार्य कर रही है। जम्मू-कश्मीर के कठिन क्षेेत्रों में 3303 एकल विद्यालय चल रहे हैं। पूर्वोत्तर भारत में अपना कार्य बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले सूची बनाना, फिर संपर्क करना, प्रांत टोली, जिला टोली, प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य से लेकर आचार्य तक सभी को 10-10 परिवारों से संपर्क करना है। प्रत्येक विद्यालय की निश्चित की गई तिथि अनुसार प्रभावी कार्यक्रम हों। वंदना सत्र में 10 दिनों पूर्व से देश की स्थिति का वर्णन करना।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी कार्यकर्ता अपने जिम्मे विद्यालय लेकर प्रवास करें, योजना बनाएं। प्रांत समिति, जिला समिति, संकुल समिति, स्थानीय प्रबंध समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य, आचार्य, अभिभावक, पूर्व छात्र सभी का समर्पण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज निर्माण के पवित्र काम को लेकर हम भारत माता को परम वैभव तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। संकुल स्तरीय संस्कृत उत्सव सभी संकुलों में आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आगामी सत्र के वार्षिक कार्यक्रमों का भी निर्धारण किया गया।
--------------5