छत्तीसगढ़ में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे 14 प्रतिभागी
बिलासपुर में कल से शुरू होगा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होने वाले अंडर-14 राष्ट्रीय स्तर के योग कार्यक्रम में प्रदेश के 14 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें सात लड़के व सात लड़कियां शामिल हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेशभर के प्रतिभागियों का प्रशिक्षण शिविर 28 अक्तूूबर से बिलासपुर में शुरू होगा। सात दिन तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिभागियों को योग से जुड़ी विभिन्न क्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिविर में प्रशिक्षक नर्वदा सूद, जोगेंद्र, चंद्रकांता व सुनील योग के बारे में बताएंगे। शिविर प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि नेशनल स्तर का योग कार्यक्रम सात से 11 नवंबर तक दुर्ग में होगा। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागी योग आसन व क्रियाओं का प्रदर्शन करेंगे।