फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिल राज शर्मा को लोस का टिकट देने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक राज को लोस का टिकट देने की मांग
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल ने हाईकमान से उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
कांग्रेस सेवादल बिलासपुर के नेताओं ने बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं कांग्रेस सेवादल बिलासपुर के मुख्य संगठक तिलक राज शर्मा को आगामी लोकसभा 2019 के चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के लिए टिकट की मांग की है।
विज्ञापन

जारी बयान में प्रदेश संगठकों में प्रताप कौंडल, रोशन लाल ठाकुर, रतनी पुंडीर, सुरेंद्र ठाकुर, प्रकाश महाजन, प्रदेश प्रेस सचिव गुरदास सिंह, सुमन, जिला बिलासपुर कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक लेख राम ठाकुर, महिला संगठक बरफी देवी ,गीता महाजन, जगदीश कौंडल, सूबेदार रामानंद, सुंदर राम, गोरखु राम शास्त्री, अनिल कुमार, राहुल चौहान, आशीष गौतम, कार्यालय सचिव सदा राम, ब्लॉक घुमारवीं के मुख्य संगठक सोम प्रकाश, महिला संगठक रीता सहगल, झंडूता ब्लॉक के मुख्य संगठक जितेंद्र गौतम, महिला संगठक रीना पुंडीर, हरदेई, ब्लॉक सदर से मुख्य संगठक अनिल कश्यप, महिला संगठक निर्मला राजपूत, नयना देवी ब्लॉक से वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने तिलक राज शर्मा को एक मिलनसार नेता बताते हुए उन्हें हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का सशक्त उम्मीदवार बताया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि तिलक राज शर्मा ने पूर्व में भाजपा के दिग्गज नेता और वर्तमान में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को हरा कर सदर विधानसभा से विधायक बने थे। अब इस समय प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव, लंगड़ी कबड्डी संगठन के अध्यक्ष, भोरंज चुनाव क्षेत्र के प्रभारी, 1995-2000 में सदर विकास खंड में बीडीसी के चेयरमैन तथा गत वर्ष में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित पथ यात्रा के कार्यक्रम में जिला हमीरपुर के प्रभारी रहे तथा पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त शर्मा ने 1986 में कांग्रेस सेवादल की कांगड़ा के जसूर से पौंटासाहिब तक पथ यात्रा में भी आयु में सबसे छोटे कार्यकर्ता के रूप में भाग लिया है। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि तिलक राज शर्मा जैसे कर्मठ सिपाही को टिकट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें