दिल्ली और लुधियाना के लिए जरूरी
**********************
लुधियाना के अमन ने दिल्ली के नरेश को हराया
गुग्गा मोहड़ा में मल्लयुद्ध का धूमधाम से आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुग्गा मोहड़ा में मल्लयुद्ध का आयोजन किया गया। दंगल का आनंद स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दूर से आए हुए लोगों ने भी लिया। छिंज कमेटी के प्रधान लेख राम शर्मा ने बताया कि सालों से चली आ रही इस छिंज का आसपास के करीब 25 गांवों से राशि इकट्ठा कर आयोजन किया जाता है। कुश्ती में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में दो प्रकार की मालियों का आयोजन किया गया। छोटी माली में अंतिम मुकाबला अमन लुधियाना और नरेश दिल्ली के बीच हुआ। कुश्ती करीब 47 मिनट तक चली। लुधियाना के अमन ने दिल्ली के नरेश को पटकनी देते हुए छोटी माली को अपने नाम कर लिया। बड़ी माली में अमृतसर के बब्बू ने मनु दिल्ली को पटकनी देते हुए बड़ी माली अपने नाम की। छोटी माली के विजेता को 61 सौ रुपये और गुर्ज, जबकि उपविजेता को मोमेंटो और 51सौ रुपये दिए। जबकि, बड़ी माली के विजेता को 8100 रुपये और गुर्ज, जबकि उपविजेता को 7100 रुपये और मोमेंटो दिया गया। मल्ल युद्ध के इस मौके पर गुग्गा मंदिर कमेटी के प्रधान विक्रम सिंह ठाकुर, छिंज कमेटी के उपप्रधान कैप्टन राम सिंह, सचिव सुनील ठाकुर, सलाहकार जय सिंह ठाकुर, डॉ. जगदीश सदाराम, छिंज कमेटी के कोषाध्यक्ष जेपी शर्मा, ढलोह दंगल कमेटी के प्रधान और भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर और अनिल मिंटू मौजूद रहे।