फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 200 विद्यार्थियों ने दी दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा

विज्ञापन
पंजगाई स्कूल में आयोजित दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में हुई परीक्षा
विज्ञापन

-बच्चों में परीक्षा देने के लिए दिखा भरपूर उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में किया गया। इस परीक्षा में दोनों स्कूलों के कुल 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक हुई। परीक्षा में दसवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा स्कूल प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में हुई। परीक्षा में अध्यापक कुलवंत सिंह ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाकर सहयोग किया। परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया। उसके बाद विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में बिठाया गया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक हुई। परीक्षा में दसवीं कक्षा के 39, 11वीं के 70 और 12वीं के 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा स्कूल उप प्रधानाचार्य नीलमा चंदेल की अध्यक्षता में हुई। परीक्षा में संजीव कौशल, गोपाल ठाकुर, कुसुमलता, संजू सांख्यान, पवन शर्मा, शालिनी शर्मा ने भी पर्यवेक्षक की भूमिका निभाकर सहयोग किया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा देकर उन्हें अच्छा लगा। इस तरह की परीक्षाओं से भविष्य की तैयारी के लिए मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन


इनसेट

परीक्षा देने के बाद अच्छा लगा। इससे भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सीट कैसे भरनी है के बारे में पता चला। परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए इससे विश्वास मिलेगा। इस तरह की परीक्षाओं से मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन


राधिका, कक्षा दसवीं, केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं

स्कूल में अमर उजाला की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में शिक्षकों ने बताया। इस परीक्षा में भाग लेने का मौका मुझे भी मिला। परीक्षा में सामान्य स्तर के प्रश्न थे। इस परीक्षा का लाभ स्कूली पढ़ाई के बाद दी जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगा।

आरव राणा, कक्षा दसवीं, केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें