फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट अकादमी के नए सत्र के लिए 28 अप्रैल को होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर क्रिकेट संघ सचिव विशाल जगोता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में पिछले आठ सालों से बिलासपुर में सफलतापूर्वक चल रही महिला व पुरुष क्रिकेट अकादमी में नया सत्र एक मई से शुरू हो जाएगा। इस बार दक्ष कोच विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सीखाएंगे जिससे क्रिकेट खेल की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आएगा।
बिलासपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार इस बार एससी, एसटी तथा ओबीसी के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या दस से बढ़ाकर बीस प्रतिशत कर दी गई है। इस वर्ग के साथ महिला वर्ग के लिए भी कोचिंग नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन

जगोता ने बताया कि इस बार नए सत्र के लिए ट्रायल 28 अप्रैल को लुहणू क्रिकेट मैदान में रखे गए हैं। इस प्रक्रिया में दस से लेकर 18 साल तक के मेधावी बच्चे अपना भाग्य आजमा सकते हैं। खिलाड़ी का हिमाचली होना जरूरी है। बिलासपुर में महिलाओं के लिए अलग से क्रिकेट अकादमी काम कर रही है तथा दोनों क्रिकेट अकादमियों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आना शुरू हो गए हैं।
पुरुष वर्ग में 35 से 40 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिताओं में, जबकि महिलाओं में पांच बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट अकादमी के लिए इस बार लुहणू क्रिकेट मैदान में 28 अप्रैल को ही पंजीकरण फार्म मिलेंगे। 28 अप्रैल रविवार को सुबह नौ बजेे चयन प्रक्रिया कार्य शुरू हो जाएगा। जगोता ने बताया कि अकादमी के लिए बच्चों का ट्रायल लेने के लिए समिति में महेंद्र चंदेल अध्यक्ष होंगे, जबकि उमेश गौतम, वरुण शर्मा, आरके रघु और विशेष आमंत्रित सदस्यों में कोच भुमंत महंत और शकुन सैणी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें