फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में डेंगू के छह नए मामले सामने आए

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग के घर-घर जाकर लोगों को जागरूक व निरीक्षण करने के बाद भी डेंगू का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस समय डेंगू बिलासपुर शहर ही नहीं बल्कि शहर के बाहर भी अपना शिकार लोगों को बना रहा है। बिलासपुर शहर में तो सभी वार्डों में डेंगू का प्रकोप चला हुआ है। रोजाना पांच से ज्यादा लोग डेंगू के बुखार से ग्रस्त जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर लगाम लगा पाने में असफल साबित हो रहा है।
शनिवार को जिला में डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं जिससे जिला में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा पहुंच कर 328 हो गया है। शनिवार को आए मामलों में दो मामले मार्कंडेय, एक मामला झंडूता, एक मामला वार्ड-1 व दूसरा मामला वार्ड- 6 से दर्ज हुआ है। इस समय जिला में 40 डेंगू के बुखार से ग्रस्त मरीजों का उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित कोई भी रोगी अस्पताल में दाखिल नहीं है और सभी रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। अब तक 328 डेंगू के मामले दर्ज किए गए जिनमें से 288 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से घरों में जाकर निरीक्षण किया गया जिनमें घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें