फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कल्लर में गिरी स्कूल की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जामली (बिलासपुर)। जिला में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्लर की दीवार (रिटेनिंग वाल) का एक हिस्सा गिर गया है। हालांकि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना देर रात दो बजे के करीब हुई। अगर यह घटना दिन से समय घटित होती तो कोई अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

बता दें कि पहले भी इसी पाठशाला की दीवार का एक हिस्सा एक जून को भारी तूफान के कारण गिर गया था। प्रधानाचार्य ने बताया की विद्यालय की चार दीवारी (रिटेनिंग वाल), विद्यालय के शौचालय तथा विद्यालय भवन में फोरलेन निर्माण की भारी मशीनरी व भारी वाहन तथा बलकर की आवाजाही के कारण कई जगह दरारें आ गई हैं। इस पाठशाला की समस्या के संदर्भ में उपायुक्त बिलासपुर को भी 28-11-2017 व 23-04-2018 तथा 1-6-2018 को अवगत करवाया जा चूका है लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक दीवार को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
प्रधानाचार्य का कहना है कि अगर इस समस्या का शीघ्र कोई हल नहीं निकाला गया तो चार दीवारी का बचा हुआ हिस्सा कभी भी गिर कर किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें