खजुरिया। ग्राम सरायकदीम में जर्जर रोड पर कई दिनों से चल रहे बारिश के पानी के कारण लेागों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने रोड निर्माण की मांग को लेकर पीडब्लूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्राम सरायकदीम के तमाम लेाग भाजपा नेता व ग्राम प्रधानपति देवेंद्र गंगवार के नेतृत्व में जर्जर सरायकदीम-धावनी बुजुर्ग रोड पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने रोड पर पीडब्लूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालेां का कहना था कि उनके गांव की रोड काफी समय से जर्जर हालत में जरा सी बरसात में रोड पर कीचडु हो जाती है, जिससे होकर पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि बारिश के कारण बीते पांच दिन से रोड से होकर खेतों का पानी तालाब में जा रहा है, जिसके कारण उनका निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बच्चों का पानी से होकर स्कूल जाना भी बंद हो गया है। उनका आरोप था कि वह कई मर्तबा पीडब्लूडी के अधिकारियों से रोड निर्माण की मांग कर चुके हैं, मगर कोई भी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो वह रोड को जोतकर धान की पौध रोप देंगे। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र पाल, बनवारी लाल, डॉ. मुरारी लाल, करन सिंह, फुरकान अली,मोहम्मद असलम, आकिल शाह, झम्मन लाल आदि मुख्य थे।