फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने वालों की संपति व बैंक खाते किए जाए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के सौदागरों के खिलाफ बने सख्त कानून : दिनेश
विज्ञापन

नशा बेचने वालों की संपत्ति और बैंक खाते किए जाएं सील
नगर सुधार समिति बिलासपुर की बैठक में मुद्दों पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नगर सुधार समिति बिलासपुर की बैठक समिति के प्रधान दिनेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि समाज सेवी एवं व्यापार मंडल बिलासपुर के नवनियुक्त प्रधान स्वतंत्र सांख्यान उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को सदर विधायक सुभाष ठाकुर की अगुवाई में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों ने नशे के कारोबार करने वालों के लिए सख्त कानून बनाने बारे एक ज्ञापन दिया।
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कानून में सख्ती न होने के कारण आरोपी तुरंत कानूनी गिरफ्त से बाहर आकर फिर से नशे का खुले में कारोबार कर रहे हैं। नशे के इस मकड़ जाल में कई युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कई लोगों की इस नशे के कारण जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

समिति ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए ऐसा कानून विधानसभा में पास किया जाए कि ऐसे व्यक्ति को जमानत न मिल सके तथा नशे के कारोबार को करने वालों की संपत्ति और बैंक अकाउंट को तुरंत सील कर दिया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वतंत्र सांख्यान ने भी नगर सुधार समिति द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई इस मुहिम का स्वागत किया है। बैठक में पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा मंजीत कौर, सचिव राजेंद्र गौतम, प्रेस सचिव तनुज सोनी, सह-सचिव रामप्यारी ठाकुर, महासचिव मुनीर अख्तर, राज कुमार शर्मा, संजीव ढिल्लो, लाल सिंह चौहान, नंद लाल कौंडल, नसीम अख्तर, देवेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा गुरदीप सिंह, सुनील कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
.---
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें