फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ह-चुराणी में 23 लाख से निर्मित होगा आयुर्वेदिक भवन : सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश के लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश उन गिने-चुने राज्यों में शामिल है जो विभिन्न स्वास्थ्य मानकों में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा अग्रणी पंक्ति में है। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने बल्ह-चुराणी में 23 लाख 23 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक उपस्वास्थ्य केंद्र के भूमि पूजन के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने कहाकि किसानों की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए कांटेदार तार लगाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बिना किसी आय सीमा के आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 वर्ष किया है जिससे प्रदेश के लाखों बुजुर्गों को लाभ प्राप्त हुआ है। कोलडैम के साथ लगभग 30 सिंचाई एवं पेयजल की योजनाओं को जोड़ा गया है जिससे आसपास के क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहाकि रावमापा बल्ह-चुराणी के भवन के निर्माण के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि हरलोग से कुहघाट सड़क निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 4 करोड़ 50 लाख, कुहघाट से अमरसिंहपुरा सड़क पर सुरक्षा दीवार के लिए 20 लाख, संपर्क सड़क नैन-गुजरां पक्का करने के लिए 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है। जबकि 45 लाख रुपये की लागत से गल्लू जोल सड़क को पक्का करने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

इस दौरान बल्ह-चुराणी के विकास कार्यों के लिए 2 लाख रुपये देनेे की घोषणा की। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जय गोपाल शर्मा, अधिशाषी अभियंता वीएन पराशर, उपाध्यक्ष पंचायत समिति सूरज सोनी, भूमिदान कर्ता किरपा राम, ग्राम पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी हंसराज ठाकुर, एसडीओ आईपीएच आशीष, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सूरम सिंह, पूर्व प्रधान हरलोग जगदीश चंद के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें